फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मतपेटी खोलने और बंद करने का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपनिर्वाचन अगस्त सितंबर 2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट एवं लगभग 484 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। 91 बूथों के लिए दो पालियों में सुबह 11 बजे से एक बजे तक और दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सहायक कार्मिक प्रभारी प्रशिक्षण इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने कार्मिकों को बताया कि मतदान छह सितंबर को सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा। पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी के कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। टेंडर वोट, चैलेंज वोट, पीठासीन की डायरी, मत पत्र लेखा के विषय में भी बताया गया। प्रशिक्षण में मतपेटी की हैंड्सआन ट्रेनिंग दी गई। सभी प्रशिक्षकों ने मतपेटी खोलने एवं बंद करने का प्रशिक्षण लिया।
सहायक कार्मिक प्रभारी जिला पंचायत अधिकारी श्रीकांत सर्वे ने बताया कि बिलरियागंज और मार्टीनगंज में जिला पंचायत सदस्य के एक-एक पद तथा तरवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऊंचाहूवा तथा पल्हना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कबूतरा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। प्रशिक्षण में समस्त एआरओ, इलेक्शन से अनूप सिंह, एनआईसी से संतोष राय, सुशीम, निखिल, अभिषेक, आशुतोष, ऋषिकेश, अंजनी व नितिन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें