फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कुत्ते ने मासूम की ली जान

Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायपुल गांव में गुरुवार की सुबह एक कुत्ते ने घर में सो रहे 22 दिन के बच्चे को नोंचकर मार डाला और शरीर का अधिकांश हिस्सा खा गया। दौड़ाने पर वह सिर लेकर भागा। थोड़ी दूर सिर छोड़कर वह ओझल हो गया। जिगर के टुकड़े की मौत से मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन


पवई थानाक्षेत्र के सरायपुल निवासी कृपाशंकर यादव की पत्नी पुष्पा को 22 दिन पूर्व बेटा हुआ था। उनकी पांच साल की बड़ी बेटी और दो साल का एक बेटा है। गुरुवार की सुबह कृपाशंकर और उनके पिता वंशराज आदि लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे, जबकि महिलाएं शिशु को कमरे में सुलाकर घर का काम कर रही थीं।

इसी बीच कमरे में कुत्ता घुस गया। उसने रजाई में सो रहे नवजात को नोंच डाला। कुत्ता बच्चे के शरीर का अधिकतर हिस्सा खा गया। तभी पड़ोस का एक युवक नवजात का हालचाल पूछते हुए कमरे में घुसा। युवक को देखते ही कुत्ता खोपड़ी वाला हिस्सा मुंह में दबाकर भागा। युवक के शोर मचाने पर परिवार के लोग लाठी लेकर कुत्ते के पीछे दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर वह सिर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद पुष्पा देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। होश में आने पर पुष्पा बच्चा मांगते हुए अचेत हो जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें