फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नकली सोना देकर दूसरे के खाते पर ले लिया गोल्ड लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली सोना देकर दूसरे के नाम से गोल्ड लोन लेने का फर्जीवाड़ा जिले में जोरशोर से चल रहा है। अभी एक दिन पूर्व ही दो आरोपी मुबारकपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किए गए हैं। वहीं अब एक नया मामला शहर कोतवाली में बृहस्पतिवार को दर्ज कराया गया। पीड़ित ने बैंक मैनेजर के अलावा दो लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी पीड़ित साेनू मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही मनीष सिंह छह दिसंबर को घर आए और कहा कि आधार व पैन कार्ड लेकर चाचा राजन सिंह ने बुलाया है। मनीष सिंह उसे लेकर यूनियन बैंक के लछिरामपुर शाखा पर पहुंचा। जहां उसके पैन व आधार कार्ड पर अकाउंट खोला गया। राजन सिंह ने अपना सोना देकर गोल्ड लोन लिया। गोल्ड लोन का 3.20 लाख रुपये उसके खाते में आ गया। उसने बैंक मैनेजर से सोने के सही होने के बाबत पूछा तो उन्होंने कहा कि हां सोना सही है। इसके बाद मनीष सिंह व राजन सिंह ने उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिया और उसे पांच हजार रुपये दे कर शेष रुपये लेकर चले गए। अगले दिन उसे पुन: बैंक पर बुलाकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिया गया। इसके बाद 18 दिसंबर को बैंक मैनेजर ने फोन कर कहा कि जो सोना लोन के लिए रखे हो वह नकली है। तत्काल पैसा जमाकर अपना नकली सोना ले जाओ। इतना ही नहीं बैंक मैनेजर ने मां सुभावती व बहन उर्मिला व शशिकला को बैंक पर बुलाकर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी करा लिया है। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें