फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सराफा की दुकान से नकदी समेत आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भीरा बाजार स्थित सराफा की दुकान में बुधवार की रात सेंध काटकर घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित सराफा कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी
विज्ञापन

बरदह कस्बा निवासी मनोज सेठ भीरा बाजार में सराफा की दुकान खोल रखे हैं। रोज की भांति बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के पीछे से सेंध काटकर अज्ञात चोर अंदर घुसे और दो किग्रा चांदी, 60 ग्राम जेवरात व गल्ले में रखा 10 हजार नकदी आदि चोरी कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह मनोज दुकान खोला तो अंदर का हाल देख कर उसके होश ही उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित की सूचना पर बरदह थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें