सीएमओ डा. काली प्रसाद मिश्र ने गुरुवार को जीयनपुर, बिलरियागंज और महराजगंज स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें अनुपस्थित मिले दर्जनों चिकित्सकों और कर्मचारियों का उन्होंने वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान एक चिकित्सक तीन की छुट्टी लेकर महीनेभर से गायब है। सीएमओ ने चिकित्सक का मई और जून महीने का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सीएमओ पहले जीयनपुर अस्पताल पर पहुंचे। उन्होंने डा. सीपी गुप्ता, डा. मनोज कुमार और डा. माया को अनुपस्थित पाते हुए वेतन रोक दिया। वहीं, वार्ड ब्वाय शिवशंकर, प्रज्वलित चौहान, दुर्गविजय सिंह एनए, कृष्ण कुमार, मोहम्मद इरशाद, प्रेम कुमार गुप्ता, सुनीता सिंह वार्ड आया, मोहम्मद शमीम की अनुपस्थिति पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
इसके बाद वे बिलरियागंज पहुंचे। जहां डा. एसएन प्रसाद, डा. बृजेश पटेल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद बिंद, संतोष कुमार यादव के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोकने का आदेश दिया। महराजगंज स्वास्थ्य केंद्र के द्वितीय प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. असरार अहमद छह से नौ मई तक की छुट्टी लेकर अभी तक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने डा. अहमद का मई और जून दोनों माह का वेतन रोकने का आदेश दिया।
अनुपस्थिित पर आयुष चिकित्सक डा. वीना गुप्ता, फूलचंद मौर्या, शकील अहमद, मोहम्मद हसन से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। एसीएमओ डा. डीपी सिंह भी मौजूद थे।