आजमगढ़। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर यानी आज होगी। डीएवी इंटर कॉलेज व शिब्ली नेशनल इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 10वीं के 639 और 12वीं के 369 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षार्थियों पर ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली (हाईस्कूल) सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से 5.15 बजे तक होगी। हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र शिब्ली नेशनल इंटर कालेज एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कालेज निर्धारित किया गया है।परीक्षा के एक दिन पूर्व ही केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि बच्चों को मास्क लगाकर ही आना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को एंट्री दी जाएगी।