फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नींव खड़ी की जा रही थी शौचालय की दीवार, ईओ ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के कालीचौरा मंदिर परिसर में बन रहे शौचालय में मानकों की अनदेखी से नाराज अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। मनोनीत सभासदों की शिकायत पर रोका गया यह निर्माण चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए नगर पंचायत माहुल के वार्ड तीन गांधीनगर के काली चौरा मंदिर परिसर में ढाई लाख से अधिक की लागत से शौचालय बनवाया जा रहा। निर्माण में ठेकेदार की ओर से खराब ईंट और सफेद बालू और घटिया सीमेंट लगाया जा रहा था। जमीन के अंदर नींव के बगैर दीवार बनाई जा रही थी। इसे देख शासन से नामित सभासद दिलीप सिंह, अजय श्रीवास्तव और पूजा पांडेय ने ईओ दिनेश चंद्र आर्य से शिकायत की थी। सभासदों की मांग पर ईओ मौके पर पहुंचे। घटिया निर्माण कार्य देख ठेकेदार पर बिफर गए। खुदाई कराई तो पता चला कि नींव भरी ही नहीं गई है। ऊपर से ही दीवार खड़ी की जा रही है। नाराज ईओ ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। कहा कि मानकों की इतनी अनदेखी पर समझौता नहीं होगा। ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हाफिज हारून, भूखल राम, मो. खालिद, ओमप्रकाश, प्रहलाद, सोनू यादव आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें