फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती

Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
मायावती का कार्यक्रम
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती 28 अगस्त को आजमगढ़ आएंगी। वे हर्रा की चुंगी स्थित आईटीआई मैदान पर आयोजित बसपा की मंडलीय रैली में हिस्सा लेंगी और सभा को संबोधित करेंगी। उनका हेलीकाप्टर दोपहर 12 बजे आईटीआई मैदान पर बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। कार्यक्रम में सवा घंटे तक रहने के बाद प्रस्थान करेंगी। 
विज्ञापन


रैली में भाग लेने के लिए मायावती सुबह 10.30 बजे लखनऊ स्थित माल एवेन्यू से कार से एअरपोर्ट के लिए निकलेंगी। 11 बजे चौधरी चरन सिंह इंटरनेशनल अमौसी हवाई अड्डा लखनऊ से चार्टर प्लेन के जरिए 11.35 बजे लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी पहुंचेगी। 11.40 बजे वाराणसी एअरपोर्ट से हेलीकाप्टर से दोपहर 12 बजे आईटीआई मैदान पहुंचेगी। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद 13.15 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी एअरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। 13.35 बजे वाराणसी एअरपोर्ट पहुंचेंगी और 13.40 बजे चार्टरप्लेन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। 14.15 बजे वह लखनऊ एअरपोर्ट पहुंचेंगी वहां से 14.20 बजे कार से माल एवेन्यू लखनऊ 14.45 बजे पहुंचेंगी।

शहर के आईटीआई मैदान में रविवार को आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ का आकलन करते हुए ट्रैफिक विभाग ने कार्यक्रम स्थल की तरफ से किसी भी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रविवार की भोर में चार बजे से सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। शहर की तरफ आने वाले सभी भारी वाहनों को शहर से दूर ही रोक दिया जाएगा। जबकि रोडवेज की बस सहित अन्य छोटे वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की जाएगी। शनिवार को एसपी सिटी डा. विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस वालों को उनकी ड्यूटी का केंद्र बता दिया गया। जो चार बजे भोर से ही अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात हो जाएंगे। एसपी ने पूर्व सीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।


ट्रैफिक प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आईटीआई मैदान की तरफ पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के वाहन छोड़ अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित है। चार बजे भोर से ही जिले में वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर, लखनऊ, गोरखपुर, फैजाबाद की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों को आसपास के क्षेत्रों में ही रोक दिया जाएगा। जबकि रोडवेज की बसें और प्राइवेट छोटे वाहनों में जो गाड़ी गोरखपुर की तरफ से आएंगी, उन्हें जीयनपुर बाजार से मुबारकपुर, सठियांव के रास्ते शहर में प्रवेश कराते हुए निकाला जाएगा। जबकि वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों का प्रवेश फरिहां बाजार से कप्तानगंज, मंदूरी से होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें