बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो पहिलेपुर बस्ती में खाली पड़ी जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मिट्टी पटाई का कार्य कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बिना अनुमति उक्त कवायद करने पर पुलिस ने 40 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पहिलेपुर बस्ती में एक खाली पड़ी जमीन है। जिस पर गांव के अनुसूचित बस्ती के लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। बिना किसी अनुमति के शनिवार को उक्त भूमि पर मिट्टी पटाई का कार्य भी शुरू करा दिया गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अनुमति के बाबत पूछने पर कोई भी किसी प्रकार की अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने काम रोकने को कहा तो कुछ लोग वाद विवाद करने लगे। इस पर पुलिस टीम सभी को थाने बुला लिया। थाने पर देर रात तक पंचायत हुई, जिसमें कोई निर्णय नहीं हो सका। अंत में पुलिस ने 40 लोगों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया ने बताया कि बिना अनुमति बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की योजना थी और दो पक्ष इस मुद्दे पर विवाद कर रहे थे। जिसके चलते सभी का शांति भंग में चालान कर दिया गया।