फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आज बाबा बिहारी दास मंदिर में विराजेंगे गणपति बप्पा

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
जिले में श्रीगणेश जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार की शाम नगर के बाजारों में श्रद्धालुओं ने पूजन और श्री गणेश प्रतिमा की खरीदारी की।
विज्ञापन

वहीं देर रात गाजेबाजे के साथ श्री गणेश पूजन समारोह समिति के तत्वावधान में नगर के राजगद्दी मैदान स्थित श्री बाबा बिहारी दास मंदिर में बप्पा की प्रतिमा पहुंची। सोमवार को पूरे विधि-विधान और पूजन-अर्चन के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी और दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे।
समारोह समिति के अध्यक्ष दीपक जौहरी और महामंत्री पंकज जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष श्रीगणेश जन्मोत्सव को अच्छे से मनाने का निर्णय लिया गया है। जहां महिलाओं से लेकर पुरुषों के अलग- अलग कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

श्रीगणेश उत्सव में प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जएगा। 14 सितंबर को मूर्ति स्थापना एवं पूजन-अर्चन, 19 सितंबर को कीर्तन, 20 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम, 21 सितंबर को भक्ति जागरण, 22 सितंबर को दही हांडी प्रतियोगिता, 23 सितंबर विशेष डांडिया उत्सव (गुजराती ड्रेस थीम), 24 सितम्बर को विशेष डांडिया (मराठी ड्रेस थीम) और 25 सितंबर को गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें