फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की जनता आज चुनेगी नुमाइंदा

Fri, 03 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
विज्ञापन
आईटीआई मैदान में शुक्रवार को अपने चुनावी ड्यूटी की जानकारी के लिए परेशान महिला मतदानकर्मी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। अब जिले की जनता की बारी है अपना नुमाइंदा चुनने की। अब लोगों को फैसला करना है कि उनका नेता कैसा होगा पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक पहुंच चुकी हैं। जनपद की दस विधानसभाओं में कुल 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला शनिवार को जनपद के 3429522 मतदाता 2298 मतदान केंद्रों पर करेंगे। मतदान का सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जनपद को 253 सेक्टर और 29 जोन में बांटा गया है। निगरानी के लिए सभी विधानसभाओं में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 253 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 24 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर क्या करें, क्या न करें इस तरह के पोस्टर चिपके रहेंगे।

सभी बूथों पर विकलांग और अशक्त मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बूथों पर रैंप की जानकारी प्रशासन द्वारा तैयार करा ली गई है। हर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक वीडियोग्राफी टीम रहेगी, जो मतदान के दौरान हर गतिविधि को कैद करेगी। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा उसके पूर्व सुबह छह बजे से माइक्रोआब्जर्वर और सभी पार्टियों की मौजूदगी में सभी मतदान केंद्रों पर बने बूथों पर मॉकपोल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें