उन्होंने चौराहों और तिराहों पर चल रहे कार्यो को देखा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार की रात पहलवान तिराहा, रेलवे तिराह, बेलइसा तिराहा, हाईडिल चौराहा, सिधारी पुल तिराहा, शारदा तिराहा, बवाली मोड़, करतालपुर तिराहा तथा भंवरनाथ चौराहे का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता ओपी राम को निर्देश दिया कि कार्यो में तेजी लाए और दो-तीन दिन के अंदर कार्य पूर्ण करें। डीएम ने कहा कि यदि दिन में कार्य कराने में परेशानी आ
रही हो तो रात में कार्य कराएं। शहर के मुख्य चौराहों के बीच में फौव्वारे लगाए जाने तथा हाईमास्क लगाने का निर्देश भी दिया।