फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तिलक ने देश की सेवा में समर्पित कर दिया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को तिलक एवं आजाद जयंती मनाई गई। हर्रा की चुंगी स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र, गिरीश चतुर्वेदी, गोविंद दुबे, उपेंद्र दत्त शुक्ला, माधुरी दुबे, निशीथ रंजन तिवारी ने माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

इसके बाद लक्षिरामपुर स्थित गांधी नगर काॅलोनी के शुक्ला निवास में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, विशिष्ट अतिथि डाॅ. आरबी त्रिपाठी व बीईओ अजय तिवारी आदि ने लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की ।
अध्यक्षता करते हुए आनंद उपाध्याय ने कहा कि तिलक जी सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता थे और उन्होंने सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। संचालन करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। विशिष्ट अतिथि अस्थि रोग विशेषज्ञ आरबी त्रिपाठी ने कहा कि तिलक जी स्वदेशी आंदोलन के जन्मदाता थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र दत्त शुक्ला ने मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक एवं कवि देवेंद्र कुमार त्रिपाठी देव, माहेश्वरी कांत पांडेय, गंगा शंकर मिश्र, देव मणि पांडेय, दिवाकर मिश्र, सुरेश पांडेय, राजीव त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, अवधेश उपाध्याय, गंगा शंकर मिश्र, रामाश्रय उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें