फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा भुगतान कर खरीदा था थ्रेसर, फिर भी पहुंच गए वसूली करने, हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जहानागंज के लपसीपुर गांव निवासी गिरीश चौबे पुत्र जगदीश चौबे ने कुछ माह पूर्व शहर के एक दुकान से थ्रेसर खरीदा था। उसने पूरा भुगतान भी कर दिया था। इसके बाद भी दुकानदार अपने आदमी भेज कर तगादा करा रहा था। शुक्रवार की सुबह दो चार पहिया वाहन से नौ लोग गिरीश के घर पहुंचे और दो लाख रुपये की डिमांड की। पैसा न देने पर धमकी देने लगे। इसकी शिकायत गिरीश ने तत्काल जहानागंज थाने पर की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गिरीश ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और नौ लोगों पर रंगदारी के रुप में दो लाख रुपये मांगने की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए मौके से राधेश्याम निवासी निकामुद्दीनपुर, बृजेश यादव निवासी बिलरियागंज, राजेश यादव निवासी गंभीरवन जहानागंज, कमलेश यादव निवासी सलारपुर थाना सिधारी, संतोष यादव निवासी नत्थुपुर थाना रानी की सराय, अखिलेश निवासी नीबी थाना रानी की सराय, सूरज यादव व बृजेश कुमार यादव निवासी ओहदपुर थाना सरायमीर, रजनीकांत यादव निवासी रसुलपुर बरवां थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने इनके दोनों वाहनों को भी थाने ले आई। गिरीश चौबे की तहरीर पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें