फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क रहा तो ही इंट्री, पुराने प्रवेश पत्र ही चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल विवि से संबंद्ध महाविद्यालयों की स्थगित हुई स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा दो सितंबर से आयोजित होगी। इसे लेकर महाविद्यालयों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर विषयवार प्रश्नपत्र आ चुके हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अपना हैंड सैनिटाइजर व मास्क साथ लाना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को पारदर्शी पानी बोतल, पेन व पुराने प्रवेश पत्र को ही अपने साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस व लॉकडाउन के चलते मार्च में ही स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थी। इसके बाद परीक्षा की तिथि कई बार घोषित की गई लेकिन सरकार ने परीक्षा कराने की अनुमति किसी भी विश्वविद्यालय को नहीं दिया। शासन के निर्देश पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने यूजी-पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षा दो सितंबर से कराने का निर्णय लिया है। श्री गांधी जी पीजी कालेज मालटारी के प्राचार्य डा. रामअवध सिंह यादव ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। प्रश्नपत्र केंद्र पर आ गया है। वहीं गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा में परीक्षार्थी को अपने साथ पानी की बोतल, मास्क, सैनिटाइजर एवं प्रवेश पत्र लेकर आना होगा। कोई भी परीक्षार्थी इन चारों चीजों के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें