फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों पर चाकू से हमला, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर रना (खपुरा) गांव में मनबढ़ युवक ने मेला देकर आ रहे तीन लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अतरौलिया बाजार निवासी आकाश (20) अपने साथी दीपक और अमित के साथ शुक्रवार की रात मेला देखने गया था। तीनों मेला देखकर रात करीब 11.30 बजे घर आ रहे थे। तभी तीन-चार की संख्या में मनबढ़ युवक पूरब पोखरा के समीप बैठे हुए थे। जैसे ही तीनों उधर से गुजर रहे थे तभी युवक गाली देने लगे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में आकाश के गर्दन पर गंभीर चोट लगी है। दीपक और अमित भी घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से आकाश और अमित की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें