आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त श्याम नारायण सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट), कोर्ट नंबर-6 संतोष कुमार यादव ने दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि तीन वर्ष नौ माह नौ दिन की सजा और 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
जानकारी मुताबिक एक सितंबर 2009 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर अशोक सारस्वत ने तहरीर दी थी कि छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी श्याम नारायण सिंह ने संगठित गिरोह बनाकर अपने और अपने गिरोह के सदस्यों के भौतिक, आर्थिक और दुनियावी लाभ के लिए अपराध किए। इसके आधार पर जीयनपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) ने श्याम नारायण सिंह को जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि तीन वर्ष नौ माह नौ दिन की सजा और 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।