फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
मुबारकपुर थाने क्षेत्र में पशुओं से लदें ट्रक के साथ पकड़े गये आरोपी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस रविवार की रात सठियांव बाजार के पास घेराबंदी कर ट्रक पर लादकर ले जा रहे 15 पशुओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर ली। आरोपी पुलिसवालों पर ट्रक चढ़ाकर भागने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इन्हें पशुओं को बिहार पहुंचाना था। वहां से दूसरे तस्करों की मदद से इसे बंगाल ले जाया जाता है।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में राकेश यादव पुत्र नंदजी और दिनेश यादव पुत्र हरिशंकर बलिया के नरही थाने के टेडवा के मठिया गांव और तीसरा हरेराम यादव पुत्र योगेंद्र बलिया के नरही थाने के कोटवा नरायनपुर गांव का निवासी है। सीओ के मुताबिक राकेश यादव ट्रक चालक है। तीनों पशु तस्कर ट्रक पर 15 पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहे थे। मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा अपनी टीम के साथ सठियांव बाजार में घेराबंदी कर ट्रक के आने का इंतजार करने लगे। देर रात को घना कोहरे के बीच ट्रक दिखा तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जैसे ही ट्रक रुका की तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ के मुताबिक इन पशुओं को तस्करों द्वारा बिहार में पहुंचाया जाता है। वहां से दूसरा गिरोह इन्हें बंगाल लेकर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें