फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में हुई नियुक्तियों की होगी जांच : सुरेश राणा

विज्ञापन
सर्किट हाउस भाजपा नेताओं के साथ बैठक करते सुरेश सिंह राणा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं जनपद के प्रभारी सुरेश राणा ने इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्तियों की जांच का निर्देश जिलाधिकारी राजेश कुमार को दिए हैं। कैबिनेट मंत्री से नियुक्तियों में धांधली की शिकायत की गई थी। इसके साथ ही नगर निकायों में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखने के साथ ही धान क्रय केंद्रों पर डीएम को सीधे नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जनपद के दौरे पर हैं। गुरुवार शाम साढ़े छह बजे जनपद आगमन पर उनका सर्किट हाउस पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व सांसद एवं अन्य नेताओं से जिले के हालात पर चर्चा की। इसके बाद अटल जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में किया जाना है। इसके साथ ही सभी ब्लाकों में भी आयोजन होने हैं। उन्होंने एसपी सुधीर कुमार सिंह को निर्देश दिए कि पुलिस की व्यवस्था चुस्त की जाए। आयोजन स्थल पर किसानों के बैठने और उनके खाने का उम्दा प्रबंध हों। उन्होंने कार्यक्रम के लिए तैनात नोडल अधिकारियों के नंबर भाजपा पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिस एलईडी या प्रोजेक्टर से पीएम का कार्यक्रम का प्रसारण होना है, इसको पहले से ही चेक कर लें। कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। विकल्प भी मौजूद रखें।
इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में हुई नियुक्तियों की जांच कराने को कहा। कोरोना काल और इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष कई नियुक्तियां हुई हैं। धान खरीद को लेकर भी कैबिनेट मंत्री संजीदा दिखे। डीएम को धान क्रय केंद्रों पर टोकन व्यवस्था के अनुसार खरीदारी और स्वयं मानटरिंग के निर्देश दिए। बोरा और उठान संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। बिजली बिल को लेकर लगातर मिल रही शिकायतों के लिए भी निर्देशित किया। डीएम को कहा कि नगरीय निकायों में विकास के लिए भेजी जा रही धनराशि से होने वाले कार्यों पर नजर रखें। इसमें काफी शिकायतें मिल रही हैं। इस मौके पर डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीडीओ आनंद शुक्ला, अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, भाजपा के दोनों जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ऋषिकांत राय, सहजानंद राय, कुष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सूरज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें