फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेंट्रल बार के अध्यक्ष पद पर तीन लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच और ढाई बजे के बाद नामांकन पत्रों के वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। विभिन्न पदों के लिए कुुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गये।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के अध्यक्ष पद के लिए आद्या प्रसाद सिंह, जय प्रकाश राय , प्यारेमोहन श्रीवास्तव और मंत्री पद के लिए जयप्रकाश यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रफीउल हसन अब्बासी, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हरिनाथ पांडेय,सोहन राम यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विन्धेश कुमार यादव, उपमंत्री प्रशासन पद के लिए शेष मणि तिवारी, उपमंत्री पुस्तकालय के लिए जर्नादन राय, उपमंत्री प्रकाशन पद के लिए कमलेश कुमार मिश्र, और कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी के कुल पांच पदों के लिए कृष्णकांत माधुर, संजय कुमार श्रीवास्तव, एजाज आलम, योगेश सिंह और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए केवल अभिषेक राय ने अपने- अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व ढाई बजे के बाद नाम वापसी होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ समिति के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह, व सदस्य राजाराम यादव, तारकेश्वर मिश्र, राज बहादुर यादव व इंद्रासन सिंह की देखरेख में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें