फूलपुर कोतवाली अंतर्गत दीदारगंज रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम मुम्बई से आ रही गोदान की चपेट में आ कर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। घंटो प्रयास के बाद मृतक की पहचान विवेक राजभर पुत्र मिठाई निवासी नटौली, कोतवाली शाहगंज जिला जौनपुर के रूप में हुई हैं। परिजनों के अनुसार मृत युवक मानसिक रुप से बीमार और गूंगा व बहरा था। एसओ जीआरपी सुभाष चन्द्र ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव को पंचनामा के बाद अंतिम संस्कार जे लिए परिजनों को सौंप दिया गया।