फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जांच में डायरेक्टर पद के तीन पर्चे खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। गन्ना समिति बूढ़नपुर के नौ डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार को 17 पर्चे दाखिल किए गए थे। शुक्रवार को जांच के दौरान तीन पर्चे खारिज हो गए। अब चार डायरेक्ट निर्विरोध चुने जाएंगे। शेष पांच डायरेक्टर क्षेत्रों में चुनाव होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र की गन्ना समिति के नौ डायरेक्टर चुने जाने हैं। बृहस्पतिवार को आठ डायरेक्टर पद के लिए 17 नामांकन हुए थे। जबकि एक डायरेक्टर पद पर सिर्फ एक ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान समिति के बाहर भारी पुलिस बल के साथ एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एसपी ग्रामीण चिराग जैन डटे रहे।
जांच की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तीन डायरेक्टर क्षेत्र से एक- एक नामांकन पत्र खारिज हो गया। अब कुल मिलाकर चार क्षेत्रों के डायरेक्टर निर्विरोध चुने जाएंगे। पर्चा खारिज होने से सपा खेमे में मायूसी दिखी। इस संबंध में चुनाव अधिकारी व तहसीलदार बूढ़नपुर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि तीन डायरेक्टर क्षेत्र के एक- एक नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। अब पांच डायरेक्टर के लिए चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

डायरेक्टर के 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुआ नामांकन
अमिलो। किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के संचालक मंडल का नामांकन शुक्रवार शुक्रवार को हुआ। 11 निर्वाचन क्षेत्रों में से छह सीटों पर निर्विरोध डायरेक्टर चुना जाना तय माना जा रहा है। 14 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सठियांव से उमा देवी, मोहब्बतपुर से मुरारी, उकरौडा से यशवंत सिंह, दयालपुर से चंद्रेश्वर राय, भदीड से महेश यादव, सहकारी समिति से नीतू सिंह का निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वहीं, सुराई से चंद्रकेश यादव और रामअवध यादव, जहानागंज से हरिलाल मिश्रा, सर्वजीत, जमीलपुर से सुरेश और सत्यप्रकाश मिश्रा, खानपुर भगतपट्टी से वीरेंद्र सिंह, पंकज यादव, बंसगोपाल जबकि रानी की सराय से सुधिराम गौड, अरविंद यादव ने नामांकन दाखिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें