फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सिर पर चोट लगने से वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र आलमपुर गांव बृहस्पतिवार की शाम एक भैंस बांधते समय सिर पर चोट लगने से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आलमपुर गांव निवासीनी निन्हा देवी (60) पत्नी राम उजागिर चौहान के पुत्र मंजीत चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे मेरी माता पडि़या बांधने गयी थी कि जब देर तक मां नहीं लौटी तो बहू प्रमिला देवी खोजने लगी। वहां पहुंचकर उसने देखा कि दीवार पर खून फैला है। जिसे देखकर लग रहा था कि सिर में लोहे के भारी समान से वार किया गया है। उन्हें आजमगढ़ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को दोपहर में निन्हा देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने बताया कि भैंस के झटके से चोट संभवतः आयी है लेकिन परिजनों को आशंका है कि राड से हमला किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें