फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बनेंगे तीन नए बिजली घर, 21 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम तीन नए बिजली घरों का निर्माण कराएगा। शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 80 बिजली घर संचालित हैं। इनके माध्यम से करीब सात लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की संख्या के कारण कई बिजली घरों पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है।
अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि गर्मी और बारिश के मौसम में लोड बढ़ने पर फाल्ट की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके चलते कई इलाकों में बिजली कटौती का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ता है।
विज्ञापन

फूलपुर, सरायमीर और मोहम्मदपुर क्षेत्र में नए बिजली घर बनने से इन समस्याओं में काफी कमी आएगी। तीनों बिजली घरों की स्थापना पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
00
लगभग 15 हजार उपभोक्ता जुड़ेंगे
आजमगढ़। नए बिजली घरों की स्थापना होने के बाद प्रत्येक से कम से कम पांच हजार उपभोक्ताओं को जोड़े जाने की योजना है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नए बिजली घरों के चालू होने के बाद आसपास के मौजूदा बिजली घरों से कुछ क्षेत्रों का लोड कम किया जाएगा। इससे ट्रांसफार्मर और फीडरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार घटेगा। फाल्ट की स्थिति में भी आपूर्ति बहाल करने में आसानी होगी। उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। संवाद

00वर्जन
नए बिजली घरों की स्थापना की मंजूरी मिल गई है। करीब 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बनने के बाद आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। -गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें