फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन नए गैंग सूचीबद्ध, 14 सदस्य चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को जिला स्तर पर तीन आपराधिक गैंग सूचीबद्ध किया, जिसमें मारपीट, हत्या, बाइक व पशु चोरी से संबंधित अभियुक्त शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी राजन सिंह एक संगठित गैंग बना कर मारपीट व हत्या जैसे आपराधिक वारदात करता है। वह स्वयं इस गैंग का मुखिया है। इस गैंग को जनपद स्तर पर डी-129 नंबर दिया गया है। इस गैंग के सदस्यों के रुप में सत्यशील उर्फ पप्पू, घनश्याम तिवारी, आशुतोष तिवारी, शुभम राय, सुजीत सिंह, आजाद सिंह, आशीष तिवारी, प्रवीण सिंह, आकाश तिवारी आदि शामिल है। वहीं मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में मारपीट व हत्या की घटनाओं अंजाम देने वाले जालंधर यादव गैंग को भी सूचीबद्ध करते हुए इस गैंग को डी-130 नंबर एलॉट किया गया है। इस गैंग के सदस्यों के रुप में वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव व गोलू यादव शामिल है। इसी क्रम में पशु व बाइक चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अब्दुल रहमान गैंग को भी डी-131 नंबर पर सूचीबद्ध किया गया। इस गैंग के सदस्यों के रूप में वसीउल्लाह उर्फ सैफुल्ला, मुदस्सिर शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें