फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और कंटेनमेंट जोन बने, अब छह हुए

विज्ञापन
रानी की सराय के बिसई बाग में कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद सील किया गया रास्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ। कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने के बाद जनपद में तीन और कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर का चमावां शामिल हैं। इस तरीके से जनपद में अब छह कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। नयापुर चक सिकठी का कंटेनमेंट जोन खत्म किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव के लिए 31 मई तक लॉकडाउन है। आजमगढ़ के सदर तहसील के राजस्व ग्राम चकसेठवल के मजरा बिसई का बाग, मार्टीनंग तहसील के राजस्व ग्राम पिपरौला, और फूलपुर तहसील के राजस्व ग्राम चमांवा में एक-एक व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। यह संपूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। नजदीकी संपर्क में आए व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। लक्षण, संपर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। हाउस टू हाउस सर्विलांस भी किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी। कड़े नियंत्रण लागू किए जाएंगे। इन क्षेत्रों के अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें