फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस से घटकर तीन िकमी. हुआ सफर

Sun, 09 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
अहरौला ब्लाॅक के बहेरा चगौना सड़क मार्ग पर गांगी नदी पर निर्मित पुल का उद्घाटन करते माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव
विज्ञापन
विकास खंड के बहेरा गांव में शनिवार को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के बीच स्थित गांगी नदी पर नव निर्मित पुल का लोकार्पण माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने किया। इस पुल के बनने के 10 किमी की दूरी तय करने वाले लोगों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए मात्र तीन किमी की दूरी तय करनी होगी। शनिवार को एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के बहेरा गांव से आने वाले 2017 के चुनाव का बिगुल बज रहा है।
विज्ञापन


  विधायक डा. संग्राम यादव ने भाजपा के कुछ नेता कहते हैं कि आजमगढ़ में केंद्र सरकार के पैसे से विकास हो रहा है। भाजपा के लोग और भाजपा के सांसद ढ़ाई साल में आजमगढ़ में एक भी विकास का कार्य किया हो तो मैं खुली बहस के लिए तैयार हूं। मोदी ने 8 करोड़ लोगों को रोजगार देना का वादा किया। न तो एक युवा को रोजगार मिला न ही किसी के खाते में 15 लाख रूपया ही आया। कार्यक्रम को हरिप्रसाद दुबे, एमएलसी राकेश सिंह यादव, डा. राजाराम सिंह, प्रमुख चंद्रशेखर यादव, महेंद्र यादव, वर्मन यादव, राम सिंह, रविंद्र यादव, रामपलट गुप्ता आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रभुदीन यादव, रामवृक्ष राजभर, रविन्द्र सिंह, नन्हें यादव, हरिकेश यादव, राजाराम यादव, सूर्यकुमार आदि उपस्थित थे।

बताते चलें कि अहरौला विकास खंड के बहेरा चगौना स्थित गांगी नदी पर वर्ष 1984 में मुख्यमंत्री नरायणदत्त तिवारी ने 80 हजार रुपये की लागत से पुल बनवाया था। जो छह माह बाद ही बाढ़ के दौरान बह गया।
विज्ञापन

  तबसे क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों के ग्रामीण एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए या तो नदी में घुसकर जाते थे या तो उन्हें काफी दूरी से घूमकर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें