फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंगलवार की सुबह व सोमवार की रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजामाबाद, मेंहनगर व अहरौला थाना क्षेत्र में हादसे हुए है। फरिहां संवाददाता के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार में मंगलवार सुबह छह बजे गिट्टी लदी ट्रक फरिहा से सरायमीर की ओर जा रहा था। फूलपुर मंडी में माल उतारने के बाद निजामाबाद मंडी आ रही संतरा लदी डीसीएम से बनगांव बाजार में ही आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक प्रेम यादव (24) निवासी ताहिरपुर कादीपुर, जिला सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक का चालक व डीसीएम का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार प्रमोद राम (35) व अमिताभ (35) निवासी राजधरपुर सोमवार की रात नौ बजे बाइक से मेंहनगर बाजार से घर जा रहे थे। राजधरपुर तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। अमिताभ गंभीर रूप से घायल हो गया। अहरौला संवाददाता के अनुसार तिलकधारी गौतम (50) निवासी शाहभानीपुर पेशे से राजगीर था। सोमवार की रात वह माहुल बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहा था। अभी वह माहुल-फुलवरिया मार्ग पर गौसपुर मोड़ पर ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व पांच पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें