फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित और जागरूक होने से समाप्त होगा भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाएं शक्तिशालीहोने के बावजूद अबला और आशक्त होने की हीनभावना से ग्रसित होने के बजाय अपनी शक्तिको पहचाने। सकारात्मक कार्यों के प्रति समाज को जागरूक करें। उक्त बातें जिलाधिकारी राजेश ने कुमार मंगलवार को मंडलायुक्तकार्यालय में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (एनसी एंड पीएनडीटी)के अन्तर्गत आयोजित मंडलस्तरीय लिंग संवेदीकरणकार्यशाला में कहीं। बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शहरीएवं ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षण संस्थाओं में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के फाइनलराउंड के लिए शिब्ली नेशनल कालेज, सेंट जावियर्स कालेज, गांधी पीजी कालेज मालटारी, सर्वोदयपब्लिक स्कूल से चयनित कुल 12 छात्राओं की वाद-विवाद प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित की गई थी। इसमें प्रतिभागियों ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, समाज में महिलाओं की स्थिति,महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और उनके निदान, महिला सुरक्षा, सामाजिक संरचना में महिलाओंकी भूमिका आदि विषयों पर संवाद किया गया। प्रतियोगिता में सर्वोदय पब्लिक स्कूलकी अनन्या मिश्रा को प्रथम और सेंट जावियर्स कालेज की नैन्सी निषाद को द्वितीय स्थान मिला।तीन प्रतिभागियों शिब्ली नेशनल कालेज की राशिका अख्तर, सदफ शाहीन और गांधी पीजीकालेज मालटारी की अन्तिमा मौर्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डीएम राजेश कुमार ने छात्राओं को पुरस्कृत करने केसाथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डीएम राजेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से सती जैसी कुप्रथाको समाप्त कर दिया गया है उसी प्रकार से भ्रूण हत्या को भी आपसी सूझबूझ, जनजागरुकता,शिक्षा, सामन्जस्य से भू्रण हत्या को समाप्त करना होगा। कुछ लोग अपनेस्वार्थ के लिए लिंग परीक्षण करते और कराते हैं, जो कानूनन अपराध है। छात्राओं, अध्यापिकाओं, अधिकारियों आदि से कहा कि यदि कहीं लिंग परीक्षण किए जानेकी आप लोगों को जानकारी मिले तो उसे संज्ञान में लाएं।,सम्बन्धित के विरुद्ध सुसंगत अधिनियमों के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। डा. माधुरी सिंह ने महिलाओं को व्यवसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षाआदि के साथ ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर जोरदिया। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. मुहिब्बुल्लाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ डा. एससी सिंह,संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. पीके मिश्र व डा. मनीष शाह, एडीशनल सीएमओ डा. वाईके राय,महिला चिकित्सालय की सीएमएस डा. मंजुला सिंह, मंडलीय प्रबन्धक सिफ्सा अरविन्द कुमारश्रीवास्तव, मण्डलीय स्वास्थ्य परामर्शदाता आशीष त्रिपाठी व सुरेश कुमार, बीएल यादव,संयज यादव, प्रकाश चन्द यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें