मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर-खैराबाद रोड स्थित लोहिया के समीप शुक्रवार की शाम पांच बजे दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद निवासी फैजान अहमद (25), तसनीफ जमाल (28) बुरी तरह घायल हो गए। वहीं तीसरे युवक को मामूली चोट आई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके घायलों को सीएचसी मुबारकपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।