फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन गैंग सूचीबद्ध, 10 सदस्य भी चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों की नकेल कसने को लेकर एसपी ने एक बार फिर तीन गैंगों को स्थानीय स्तर पर सूचीबद्ध किया है। जिसमें गौवध, चोरी व लूट के अभियुक्त शामिल है। गैंग सूचीबद्ध करने के साथ ही इनके 10 सदस्यों को भी चिह्नित किया गया। एसपी अनुराग आर्य के अनुसार, निजामाबाद थाने में दानिश गैंग सूचीबद्ध किया गया है। जिसे डी-175 नंबर दिया गया है। यह गैंग गौ तस्करी जैसे घटनाओं को अंजाम देता है। इसके सदस्यों के रूप में खालिद, सुफियान व अबुशाद चिन्हित किए गए है। वहीं दूसरा गैंग देवगांव कोतवाली में सूचीबद्ध किया गया। जिसका लीडर सुरेश निवासी रामचरनपुर थाना देवगांव कोतवाली है। इसके द्वारा गैंग बना कर लूट जैसी घटनाओं को किया जाता है। इस गैग को डी-176 नंबर दिया गया है। इसके सदस्य के रूप में सतीश निवासी पर परशुरामपुर थाना सारनाथ जिला वाराणसी को चिन्हित किया गया है। वहीं तीसरा गैंग निजामाबाद थाने में विशाल गैंग के नाम से पंजीकृत हुआ। जिसे डी-177 कोड दिया गया है। यह गैंग चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इस गैंग के सदस्यों के रुप में कल्लू उर्फ अनिल, कृष्ण कुमार उर्फ झिनक व अंगद यादव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें