फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रेस्टोरेंट में खाना खा रहे दो युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित एक चाइनीज रेस्टोरेंट पर शुक्रवार की रात 12 से अधिक युवकों ने वहां खाना खा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ जुटी तो हमलावर फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसूद पट्टी मड़ैया गांव निवासी जयहिंद चौहान 25 व जय किशन चौहान 26 कस्बा स्थित एक चाइनीज रेस्टोरेंट पहुंचे और खाने का आर्डर किया। वह खाना खा ही रहे थे कि अचानक रेस्टोरेंट पर लाठी-डंडा व राड से लैस 12 से अधिक युवक पहुंचे। ऐसे में हमलावरों को देख वहां अफरातफरी मच गई। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते युवकों ने जयहिंद व जयकिशन पर हमला बोल दिया और उन्हें लाठी-डंडों से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। इस बीच स्थानीय लोग जुटने लगे तो हमलावर भाग निकले। घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मरहमपट्टी के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें