फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूल से घर लौट रहीं तीन सहेलियों को बोलेरो ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक छात्रा आरुषि राव की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-32 नहर के पास पासीपुर में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि लहरपार गांव निवासी आरुषि राव (12) पुत्री हरेंद्र राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर पासीपुर में कक्षा छह की छात्रा थी। शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद वह अपनी सहेलियों रोशनी राव (14) पुत्री फूलचंद निवासी लहरपार और संजना राजभर 12 पुत्री रमेश राजभर निवासी पासीपुर के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में आरुषि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोशनी और संजना गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरुषि तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें