फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: काला अक्षर भैंस बराबर, मन चंगा कठौती में गंगा का पूछा गया मतलब

विज्ञापन
श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर में दरोगा भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
चक्रपानपुर। उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को जिलेभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में हिंदी विषय से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए थे। इसमें ‘’काला अक्षर भैंस बराबर’’ व ‘’मन चंगा कठौती में गंगा’’ जैसे तमाम मुहावराें का अर्थ पूछा गया। इसके अभ्यर्थियों ने अपने उत्तर दिए। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की दो दिवसीय परीक्षा जिले में शनिवार को 12 केंद्रों पर शुरू हुई। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए सुबह से ही केंद्रों के बाहर लंबी कतार लग गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नजर आए। आला अफसर केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। दूसरी पाली में परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। पहली पॉली के लिए कुल 5040 अभ्यर्थी थे जिनमें से 3631 उपस्थित हुए और 1409 अनुपस्थित थे। वहीं, दूसरी पाली में भी कुल 5040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3649 ने परीक्षा दी जबकि 1391 ने परीक्षा से दूरी बनाई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा की मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें