फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ठंड लगने से तीन किसानों की मौत

Sat, 13 Jan 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
ठंड लगने से महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम, पवई थाने के खेमीपुर और तरवां थाने के महुवारी गांव निवासी तीन किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


मरने वालों में देवता (60) महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम गांव के थे। गुरुवार की रात देवता पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत में सोये हुए थे। रात करीब 11 बजे अचानक ठंड लगने से उसकी तबियत खराब हो गई।

परिवार के लोगों ने देवता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई। देवता दो बेटों और दो बेटियों के पिता थे। इसीक्रम में पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी प्रेमनाथ शुक्ला (55) गुरुवार की शाम अपने बरामदे में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


तभी अचानक उनके पेट में जोर का दर्द शुरू हुआ। परिवार के लोग जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि प्रेमनाथ की मौत हो गई। इसीक्रम में तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी रामकेर (60) की गुरुवार को ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


वह दो बेटा और दो बेटियों के पिता थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें