जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरपालिका और नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें राज्य वित्त और तेरहवां वित्त से कराए जाने वाले कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में अजमतगढ़, जीयनपुर और लालगंज की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनके अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कार्य कराए जाएं वह गुणवत्ता परक होने चाहिए। उपयोगिता की दृष्टि से सारे कार्य कराए जाएं। जो कार्य जरूरी हो उसे कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी नपा आजमगढ़ ओमप्रकाश, महराजगंज डॉ. अरुण यादव आदि उपस्थित रहे। उधर, जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा सोमवार की रात को नरौली तिराहे का निरीक्षण किया गया।
कहा कि तिराहे पर फोर लेन की सड़क बनाई जाएगी। सीओ सिटी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक टेंपो और बस के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक बस और टेंपो यहां पर नहीं खड़े होंगे।