फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे में तीन मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फूलपुर में पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने रविवार की रात बड़ी कार्रवाई किया। छह घंटे में तीन मुठभेड़ में चार बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य भाग निकले। पुलिस की गोली से घायल दो बदमाश गो तस्करी से संबंधित है तो वहीं दो अन्य चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश हैं। जिसमें एक 25 हजार इनामी है।
विज्ञापन

प्रभारी एसपी व एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पहली मुठभेड़ बरदह थाना क्षेत्र के बैरी गांव नहर पुलिया पर हुई। कमालपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखते ही बाइक भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बैरी गांव नहर पुलिया पर उसकी बाइक गिर गई और उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान आसिफ पुत्र अयाज निवासी कस्बा देवगांव के रुप में की गई। उसके पास से बाइक व तमंचा बरामद हुआ। आसिफ पर कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हुई दूसरी मुठभेड़ में गो तस्कर गैंग के ही सदस्य शाह आलम उर्फ भोनू को पुलिस ने घायल कर गिरफ्तार किया। इसके पास से भी तमंचा व बाइक बरामद हुई है। शाह आलम पर कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि तीसरी मुठभेड़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक बोलेरो पर चार बदमाश शाहगंज की तरफ से आ रहे हैं। इनके पास असलहा भी है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करना शुरू किया। माफी पुलिया के पास बदमाशों ने बोलेरो को झाड़ी की आड़ में रोक कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं दो अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों में 25 हजार का इनामी कलीम व तरबेज निवासी मुड़ियार थाना कोतवाली फूलपुर के रूप में की गई। तरबेज पर 19 तो कलीम पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से पुलिस ने एक बोलेरो, तमंचा व साढ़े चार हजार रुपये बरामद किया है। चारों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें