फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, तेरह लोग हुए घायल

Sat, 28 Apr 2018 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तेरह लोग जख्मी हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव के पास शनिवार की सुबह करीब दस बजे वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से अज्ञात साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण मृतक की पहचान संभव नहीं हो सकी। स्थानीय पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज बाजार के समीप शनिवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से मोपेड सवार युवक जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।


मृतक अंगद चौहान (20) पुत्र लालजी चौहान कंधरापुर क्षेत्र के जुनेदगंज का निवासी था। वहीं, कंधरापुर कस्बा स्थित पशु अस्पताल की दीवार में शनिवार की भोर में तेज रफ्तार जायलो कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं वाहन में सवार गए लोग घायल हो गए। सभी लखनऊ में आयोजित किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़नपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने ठेले में टक्कर मार दी।

इसी दौरान सामने से आ रहा बाइक सवार भी अनियंत्रित ठेले की चपेट में आ गया।  इस दुर्घटना में बाइक सवार रोनू राजभर (16) तथा ठेला चालक सुभाष (35) दोनों घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन दोनों अतरौलिया थाना क्षेत्रर के भीलमपुर छपरा गांव के निवासी बताए गए हैं।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार-अंजान शहीद मार्ग पर मगरुगंज बाजार में शुक्रवार रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहे थे। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर गांव निवासी अर्जुन (22) पुत्र राधेश्याम, सुनील (25) पुत्र बंलवत और तहबरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सुदईपुर चकराजा गांव निवासी सुमित कुमार (18) पुत्र झीनक बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे। रात 11 बजे घर वापस जा रहे थे। रास्ते में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मगरुगंज बाजार में सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से तीनों घायल हो गए। इसमें अर्जुन की मौत हो गई।

सुनील और सुमित गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अर्जुन शिबली नेशनल पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
इसी क्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी पंकज(21) और पिंट(22) पुत्रगण सुबास शुक्रवार की शाम बाइक से कहीं गये थे।

रात में दोनो घर वापस लौट रहेे थे। गांव के पास ही वे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान एक बोलेरो ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी 40 वर्षीय सुबास पुत्र भगेलू ठेला चालक है वह शुक्रवार की रात अपने पुत्र 16 वर्षीय रोनू के साथ देर रात घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मैजिक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। सड़क हादसे में घायल हुए चारों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें