फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वार्ड बाॅय समेत तीन मिले डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में डेंगू पांव पसार रहा है। शनिवार को चार लोगों की जांच कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियां पांव पसारती हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चलाया गया। इसके बाद भी जिले में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इस साल रविवार तक कुल 13 डेंगू के मरीज मिले थे। इसमें आठ पीड़ित बाहर यानी लखनऊ आदि जगहों पर जांच में मिले थे। जबकि पांच लोग जिला अस्पताल में की गई जांच में मिले थे। सोमवार को जांच रिपोर्ट में तीन नए डेंगू पीड़ित सामने आए हैं। इससे जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इसमें देवखरी की रहने वाली तृप्ति सिंह छात्रा, मंडलीय अस्पताल में वार्ड बाॅय रानीपुर रजमो के रहने वाले सैफ

और उकरौड़ा के रहने वाले अवनैत सिंह शामिल हैं। जिला अस्पताल में अब तक 197 मरीजों की जांच हो चुकी है। अगर जनपद में डेंगू मरीजों का विगत वर्षों के आंकड़े देखें तो 2023 में 140, 2022 में 181, 2021 में पांच और 2020 में 14 डेंगू के पीड़ित सामने आए थे। वार्ड बॉय के संक्रमित होते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और उसके द्वारा पल्हनी में फागिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें