फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित सफाई कर्मी जहानागंज ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड के किशुनपुर गौशाला में तैनात तीन सफाईकर्मी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले थे। सोमवार को डीएम के निरीक्षण में इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने तीनों को निलंबित करते हुए जहानागंज विकास खंड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने जहानागंज स्थित किशुनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सफाई कर्मी निजामुद्दीन अहमद, हरेंद्र यादव और भृगुनाथ अनुपस्थित पाए गए थे। सोमवार को जब डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह गौशाला का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो इसकी शिकायत उनसे की गई। इस शिकायत पर डीएम ने डीपीआरओ को तीनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीपीआरओ श्रीकांत दरवे ने तीनों को निलंबित करते हुए जहानागंज विकास खंड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। निजामुद्दीन की जांच के लिए एडीओ पंचायत तरवां, हरेंद्र यादव की जांच के लिए एडीओ पंचायत मेंहनगर और भृगुनाथ की जांच के लिए एडीओ पंचायत पल्हनी को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने तीनों एडीओ पंचायत को तीन सप्ताह के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें