फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में आग लगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को भी कई स्थानों पर अगलगी हुई। जिसमें गेहूं व अरहर की लगभग तीन बीघा फसल जल कर खाक हो गई। कहीं ट्रांसफार्मर व तार से निकली चिंगारी से फसल को नुकसान पहुंचा तो कहीं अज्ञात कारणों से आग लगने से फसल जल गई। फसल के नुकसान से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार तहसील के सजई गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से रामरतन के गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोगों को जानकारी होती और आग बुझाने की कवायद में ग्रामीण जुटते तब तक 15 बिस्वा फसल जल कर खाक हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। निजामाबाद के रघुनाथपुर गांव निवासी प्रमोद तिवारी के गेहूं व अरहर की खड़ी फसल में रविवार की सुबह आग लग गई। जिसमें 10 बिस्वा गेहूं व तीन बिस्वा अरहर की फसल जल कर खाक हो गई। सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। अतरौलिया के देहुला सरकार गांव में हुई अगलगी में एक बीघा फसल जल कर खाक हो गई। खेत मनवरपुर गांव निवासी उमाशंकर तिवारी का था। जिस पर त्रिभुवन कई सालों से अधिया पर खेती करते थे। गंभीरपुर के वासुदेवपुर गांव निवासी लियाकत अली के गेहूं के खेत में बिजली के तारों के बीच हुई शॉट सर्किट से 10 बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।



पशुशाला में लगी आग छह मवेशी झुलसे, एक की मौत

बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर के गांव निवासी अबरार अहमद के पशुशाला में शनिवार रात आग लग गई। इसमें पशुशाला में बंधे छह मवेशी झुलस गए। जिसमे एक की मौत भी हो गई। पीड़ित की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची और झुलसे मवेशियों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें