फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धर्म परिवर्तन का प्रयास करा रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के टिसौरा माफी गांव में रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन करा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मृत्युंजय ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में टेंट लगा कर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। पांच पुरूष, तीन महिलाओं व बच्चों को परमेश्वर राम के घर पर बृजेश यादव व उसकी बहन पूनम यादव प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परमेश्वर राम, बृजेश यादव व पूनम यादव को गिरफ्तार किया। मृत्युंजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मौके से पुलिस ने पंपलेट, धार्मिक पुस्तकें, आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि भी बरामद किए। तीनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें