फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रेया को न्याय दिलाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला विकास मंच के जिला इकाई का सोमवार को गठन किया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष चिल्ड्रेन स्कूल में मृत छात्रा की मां को बनाया गया है। छात्रा के घर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के साथ ही छात्रा की मौत के मामले में न्याय मिलने तक संघर्ष का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूणिमा अपनी टीम के साथ सोमवार को रानी की सराय स्थित छात्रा के घर पहुंची। जहां संगठन के जिला इकाई का गठन करते हुए उसकी मां को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। कहा किसंगठन का उद्देश्य लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना है। प्रदेश अध्यक्ष अनीता नीतू जायसवाल और प्रदेश सचिव शौर्या सिंह ने कहा कि मामले की जांच मऊ जिले की पुलिस को सौंपा जाना ही पूरे मामले को संदेह के घेरे में ले जाता है। जिलाध्यक्ष नीतू तिवारी ने शपथ ग्रहण के बाद सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। इस अवसर जिला सचिव विनय तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष ऋतुराज तिवारी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें