फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 32001 रेहड़ी, खोमचा वालों के लिए हुए 320.01 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के रेहड़ी, खोमचा, श्रमिकों, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई के भरण पोषण के लिए शासन से धन जारी कर दिया है। जिले में रोज कमाने खाने वाले 32001 लोगों को देने के लिए तीन करोड़ 20 लाख एक हजार रुपये जारी किए गए हैं। इसमें 8475 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पटरी दुकानदारों, पंजीकृत श्रमिकों के साथ दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि रोज कमाने खाने वालों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इनकी परेशानी को देखते हुए सरकार ने इनकों 1000 रुपये पोषण भत्ता देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत जनपद में सभी नगर निकायों और ग्रामीण इलाकों से ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई गई। इस प्रकार जनपद में कुल 32001 लोगों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई थी। इस सूची पर शासन की ओर से तीन करोड़ 20 लाख एक हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही यह राशि सभी के खाते में भेज दी जाएगी। इस सूची में 8476 प्रवासी भी शामिल हैं। इस संबंध में सचिव रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।
-
शासन से तीन करोड़ 20 लाख एक हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। अब तक डेट फाइनल नहीं हुई है। हमारी ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। जैसे ही शासन का निर्देश मिलेगा धनराशि को लाभार्थियों के खातों में भेज दिया जाएगा।-गुरु प्रसाद गुप्ता, एडीएम वित्त एव राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें