फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र में लूट की ताबड़तोड़ कई घटनाएं हुई। जिसका पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटी गई 11 मोबाइल भी बरामद किया। इसके साथ ही बदमाशों के पास से मिली तीन बाइकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाने पर 30 सितंबर को अबसार अहमद निवासी चकिया ने तहरीर दिया कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उससे 30 हजार लूट लिए और फरार हो गए। वहीं 18 सितंबर को अभिषेक राय निवासी जोलहापुर थाना कंधरापुर ने तहरीर दिया कि उसकी मोबाइल व पैसे लूट कर बाइक सवार बदमाश भाग गए हैं। लूट की इन घटनाओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल, अंकित निवासी संजरपुर थाना सरायमीर, शनि निवासी उमरी गनेशपुर थाना गंभीरपुर शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने लूट की 11 मोबाइल, 12960 रुपये नकद व तीन बाइक बरामद किया। पुलिस ने तीनों बाइकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें