सगड़ी। रविवार को जीयनपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह एवं सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। अधिकारियों ने पर्वों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
अपर पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया ने कहा कि कोई नई परंपरा स्थापित नहीं होनी चाहिए। एसडीएम राजीव सिंह ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो अवगत कराएं। इस मौके पर अभिषेक राय, हरिशंकर यादव, प्रधान रविंद्र सिंह, सबीब रजा, जयराम सिंह पटेल, जसवंत सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद