बच्चे को बांध कर पीटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एसपी के निर्देश पर शनिवार को बरदह थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र, संजय व विजयी शामिल हैं।
तरवां थाना के बीबीपुर गांव निवासी अनिल सिंह ने 20 अक्टूबर को थाने पर तहरीर दिया कि सत्यम यादव व दो अन्य व्यक्ति ने उसके पुत्र रिक्की पर जान से मारने की नियत से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भुवालपुर तिराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही वे बाइक मोड़ कर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठा युवक बाइक से कूद गया और पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल यादव निवासी करंजी हरिहर थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर बताया। वहीं बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। जिसकी पहचान सत्यम यादव के रूप में की गई। राहुल के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।