आजमगढ़। मदरसा जमियतुल कुरैश में स्थित मिनी आईटीआई में सोमवार को पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे ट्रेड थ्योरी और दूसरी पाली सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए हुई। इस दौरान सभी छात्राएं मास्क लगाए थीं।
मिनी आईटीआई की मुख्य अनुदेशिका सुफिया बानो ने बताया कि पंजीकृत कुल 25 छात्राएं हैं जिमें तीन छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहीं। कोविड-19 के कारण मदरसा मिनी आईटीआई की परीक्षा पिछड़ गई। सत्र में विलंब के कारण यह परीक्षा 2019 की हो रही है।
इसी प्रकार मदरसा मिस्ताहुल उलूम में स्थित मिनी आईटीआई में भी दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में ट्रेड थ्योरी और दूसरी पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा से पहले छात्रों के हाथ सैनिटाइज कराए गए। मिनी आईटीआई के मुख्य अनुदेशक शम्शुलर्रहान ने बताया कि मिनी आईटीआई में कुल 40 छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा में समस्त छात्राएं शामिल हुई, कोई भी छात्रा अनुपस्थित नहीं रही।