फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल पर सूचना आते ही मचा हड़कंप; परिसर में जांच शुरू

Mon, 16 Feb 2026 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब दीवानी कचहरी में बम रखे जाने की सूचना ई-मेल पर आई। पुलिस ने दीवानी परिसर को खाली कराकर सघन चेकिंग शुरू की। 
विज्ञापन
पुलिस ने दीवानी परिसर को खाली कराकर की सघन चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में दो दिन बाद सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर खुला। काम शुरू होता इससे पहले ही कोर्ट के ई-मेल पर आए एक मैसेज ने हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन पूरे दीवानी परिसर को खाली कराया गया। गेट में ताला बंद कर पुलिस सघन चेकिंग में जुट गई। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सोमवार को छुट्टी के बाद दीवानी न्यायालय खुला। अधिवक्ता भी अपने चेंबर में पहुंचकर वादकारियों से बात करने में मशगूल थे। तभी दीवानी न्यायालय के ई-मेल पर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल को देख दीवानी परिसर में हड़कंप मच गया। आनन- फानन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस दल दीवानी परिसर में पहुंचा। पूरे परिसर से अधिवक्ताओं और वादकारियों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे दीवानी परिसर की सघन जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे परिसर में सघन जांच शुरू कर दी है। हर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और वाहन पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान अधिवक्ता सड़क पर खड़े होकर जांच पूरी होने का इंतजार करते रहे। इस संबंध में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दीवानी न्यायालय के ई-मेल पर बम रखे जाने संबंधित मेल आई। एहतियात के तौर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें