सरायमीर। स्थानीय कस्बा के सब्जीमंडी स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों का माल पर कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। दुकानदारों ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
सरायरमीर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। बुधवार की रात चोरों ने सब्जीमंडी क्षेत्र में स्थित अनिल किराना स्टोर के गोदाम का ताला तोड़ कर हजारों रुपये कीमत के रिफाइंड, सरसो तेल आदि चुरा ले गए। वहीं गुड्डू जूता की दुकान से चोरों ने आठ हजार नकद के साथ ही कुछ जुते चुरा लिए। अतीक रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने कुछ कपड़ा गायब कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।